Skip to content
Sunday, 25 October 2026
खंडवा

लकड़ी भरे आयशर वाहन में लगी आग

1 min read
Text Size:

खंडवा- जिले ग्राम अमलपुरा में एक आयशर वाहन में आग लग गई। आयशर वाहन फर्नीचर लकड़ी से भरा हुआ था, जो कि महू से अमलपुरा आ रहा था। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया। घटना नायरा पेट्रोल पंप के ठीक सामने हुई। गनीमत रही कि जनहानि नहीं हुई। आयशर वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर खाक हो गया है।

आग की सूचना थाना जावर पुलिस को दी गई, जहां से डायल हंड्रेड एवं फायर फाइटर ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। रविवार सुबह महू से अमलपुरा की ओर से आ रहे लकड़ी से भरे आयशर वाहन में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। ड्राइवर की समझदारी के चलते वाहन को खुली जगह में खड़ा कर दिया गया था।

डायल हंड्रेड में तैनात आदित्य कटारे एवं पायलट हरीश महाजन ने फायर फाइटर के कर्मचारियों के साथ मिलकर आग को बुझाया। वाहन में लकड़ी भरी हुई थी, इस वजह से आग ज्यादा फैल चुकी थी।

125 Views
What do you think?

Leave a Reply