Skip to content
Sunday, 25 October 2026
भोपाल

सड़कें विकास का प्रतीक

1 min read
Text Size:

पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  रामखेलावन पटेल ने कहा है कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिये सड़कें एक मजबूत प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि सतना जिले के अमरपाटन में 46 सड़क का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। श्री पटेल  को ग्राम अमझर, बिंधुई कला और धोबहट में करीब 6 करोड़ रूपये लागत की 4 सड़क के भूमि-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा कि रीवा संभाग में विकासखण्ड स्तर पर पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्थापना के रूप में अमरपाटन को पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्वीकृति मिली है। इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जायेगा। इस मौके पर स्थानीय जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply