Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
मध्य प्रदेश

आपसी रंजिश में चली गोलियां, दो की मौत

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, सतवास। समीपस्थ ग्राम गोला में दो परिवारों के बीच पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष की ओर से गोली चला दी गई। इस गोली चालन में दो लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रविवार सुबह ८ बजे सतवास से 10 किमी दूर स्थित ग्राम गोला के ही गोदारा वा देदढ़ परिवार के बीच में पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ा कि बात बंदूक तक पहुंच गई। विवाद में गोदारा परिवार के तीन सदस्यों को गोली लगी है। जिसमें से राजू पिता नारायण गोदारा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कैलाश पिता रामचंद्र गोदारा की इन्दौर ले जाते समय मौत हो गई। वहीं एक अन्य सुनील को गंभीर अवस्था में इंदौर रेफर किया गया है। बताया जाता है कि दोनों परिवारों के बीच में विवाद घटना के एक दिन पूर्व भी हुआ था। गांव की पंचायत में एक दिन पहले लाड़ली लक्ष्मी योजना का कार्यक्रम था, जिसमें गोदारा परिवार के कुछ लोगों को कार्यक्रम में आने नहीं दिया गया था। इसी बात से नाराज गोदारा परिवार के लोगों ने रविवार को अलसुबह देदड़ परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की थी। इसी बात से खफा होकर देडढ़ परिवार के मुख्य आरोपी वरुण ने कैलाश, राजू व सुनील पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि आरोपी वरुण की दादी ग्राम पंचायत सरपंच है। वहीं मृतक कैलाश गोदारा भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अनिल गोदारा के पिता थे। पुलिस ने मृतकों के परिजनों के बयान के आधार पर इस मामले में मुख्य आरोपी वरुण पिता सुरेश सहित सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिसमे से एक आरोपी को अभिरक्षा में लिया है। मृतकों के परिजनों ने मांग की थी की आरोपियों के घर पर भी बुलडोजर चलाया जाए। जिस पर पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों के घर से पांच पेटी देशी शराब जब्त कर उनके घरों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की है। इस दौरान देवास एडिसनल एसपी मंजीत सिंह चावला, कन्नौद एसडीओपी ज्योति उमठ, एसडीएम अभिषेक सिंह, सोनकच्छ एसडीओपी सहित खातेगांव, काटाफोड़, सतवास के टीआई घटनास्थल पर मौजूद रहे।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply