Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने स्मार्ट उद्यान में लाड़ली बहनों के साथ लगाए पौधे

1 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट उद्यान में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की बहनों, संभावना कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के साथ पौधे रोपे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मौलश्री, पीपल, आँवला, नीम, गुलमोहर, आम, कचनार, बादाम, कदम्ब, जामुन, बरगद और अमरूद के पौधे लगाए।

 

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की हितग्राही श्रीमती राधा यादव, कीर्ति केवट, राशिदा खान, रजनी लोधी, हर्षिका केवट, रमा बाई, राजकुमारी, माया पटेल, शबनम, रेखा सिंह, कंचन पांडे सहित अन्य बहनों ने पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ श्री हितानंद शर्मा ने भी पौधा लगाया। श्री नीलेश तिवारी ने अपनी जन्म वर्षगाँठ पर पौधा रोपा, उनके परिवारजन मेघा और अलंकृता तिवारी साथ थी। सामाजिक कार्यकर्ता श्री शोभित मिश्रा और श्री रंजीत सिंह चौहान भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply