देवास :- बी.एस.एन.एल.ई.यू सीएचक्यू नई दिल्ली के आव्हान पर सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ उज्जैन रोड़ चौराहा स्थित बीएसएनएल जिला शाखा में मानव श्रृंखला बनाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। बीएसएनएलईयू के जिला सचिव कामरेड शकील खान ने बताया कि 1 जून, 4जी एवं 5 जी को शीघ्र चालू करने, वेतन पुन: निरक्षण शीघ्र लागू करने एवं नवीन पदोन्नति का निराकरण आदि मांगों को लेकर बीएसएनएल जिला मुख्यालय के सामने एबी रोड पर कर्मचारियों ने मानव श्रृंखला बनाई और अपना विरोध प्रकट किया। इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष कामरेड दिलिपसिंग नायक, उप सचिव विनोदिनी लाण्डे, उप सचिव जाकिर खान, राकेश नेमा, प्रभुलाल यादव, बिहारीलाल कुशवाह, रामेश्वर राठौड़, रामनरेश दशरथ, शिवसिंह तोमर सहित कान्ट्रैक्ट कर्मचारी उपस्थित थे।
शासन की कर्मचारी विरोधी नीतियों का विरोध कर मनाई मानव श्रृंखला

Text Size:
111 Views
What do you think?






