Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

शहर के मुख्य मार्गों का किया कायाकल्प

1 min read
Text Size:

बैतूल :-  मुख्यमंत्री कायाकल्प अभियान अंतर्गत नगर पालिका परिषद बैतूल द्वारा शहर की 8.21 किमी की प्रमुख सडक़ों का 3 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से उत्कृष्ट गुणवत्ता पूर्वक डामरीकरण रिनिवल कोट कार्य करवाया गया है। इनमें विनोबा नगर स्टेशन रोड से रेल्वे अंडर ब्रिज, तांगा स्टेंड चौक से मुल्ला पेट्रोल पंप, स्टेशन रोड से मैकेनिक चौक एवं कारगिल चौक तथा मुल्ला पेट्रोल पंप से गेंदा चौक तक की सडक़ शामिल है।

मुख्यनगर पालिका अधिकारी  अक्षत बुंदेला ने बताया कि कार्यों को उच्च गुणवत्ता से किए जाने के लिए शासन द्वारा नियुक्त अर्बन स्टेट क्वालिटी मॉनीटर्स के सघन एवं सतत निरीक्षण, नियंत्रण, परामर्श, मटेरियल क्वालिटी टेस्टिंग तथा विभाग द्वारा निर्धारित मोबाइल लेब से समय-समय पर कार्य की गुणवत्ता नियंत्रण हेतु निर्माण कार्य के दौरान सैम्पल लेकर टेस्टिंग की गई।

128 Views
What do you think?

Leave a Reply