Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खंडवा

एस एन महाविद्यालय में कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन हुआ

1 min read
Text Size:

उच्च शिक्षा विभाग म.प्र. शासन की युवाओं को रोजगारोन्मुखी एवं आत्मनिर्भर बनाने की स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत आज  नीलकण्ठेश्वर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खंडवा में रसायनशास्त्र विभाग में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एंजेल ओक केम टेक, रावेर के पदाधिकारीगण  अजय रावेरकर,  अरुणकुमार शर्मा,  पाटिल एवं अन्य विद्यार्थियों का साक्षात्कार लेने पहुंचे।

इसमें महाविद्यालय के एम एस सी केमिस्ट्री कर चुके आठ विद्यार्थियों ने साक्षात्कार दिया। कार्यक्रम के पश्चात् कंपनी के अधिकारियो ने वर्तमान में एम एस सी केमिस्ट्री कर रहे 25 छात्रों को करियर मार्गदर्शन भी प्रदान किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ गणेश प्रसाद दावरे, विभागाध्यक्ष रसायनशास्त्र डॉ परविंदर कौर खनूजा ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाये दी। प्रो मधु सिंह, प्रो मोहम्मद आरिफ, प्रो जावेद मंसूरी  एवं डॉ प्रेमांश दुधे ने कार्यक्रम में सक्रिय भूमिका निभाई। उक्त महत्वपूर्ण आयोजन के लिए स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो विजय यादव ने रसायन शास्त्र विभाग के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की

97 Views
What do you think?

Leave a Reply