Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खंडवा

मलेरिया जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

2 min read
Text Size:

खण्डवा – राष्ट्रीय वाहक जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अन्तर्गत जून माह को मलेरिया माह के रुप में मनाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शरद हरणे ने मलेरिया जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर मलेरिया, डेंगू के बचाव के संबंध में जानकारी देकर आम नागरिकों को जागरुक करेगा। इस दौरान जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. करण सिंह भुरिया, डी.पी.एच.एन.ओ. डॉ. अनिता शुक्ला व कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. भूरिया ने बताया कि जून माह को मलेरिया माह के रुप में मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि बरसात के पश्चात लम्बे अंतराल के दौरान मानवीय गतिविधियों के कारण मच्छरजन्य परिस्थितियॉ उत्पन्न हो जाती है। जून माह में बरसात का मौसम शुरु हो जाता है। उन्होंने बताया कि रथ के माध्यम से बरसात पूर्व लोगों को अपने घरों व आस-पास के स्थानों में बरसात का पानी न ठहरें इसलिए गड्डे का मिट्टी से भराव करें, टुटे फुटे बर्तन, सीमेंट की टंकिया, कबाड, टायर आदि में पानी जमा न होने देने हेतु संदेश दिया जावेगा, जिससे वर्षा काल में वाहक मच्छरों को पैदा होने से रोका जा सके।

साथ ही लोगों में बुखार आने पर तुरंत आशा, ए.एन.एम., कार्यकर्ता अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में रक्त की जॉच कराने व मलेरिया पाये जाने पर मलेरिया का पूर्ण उपचार लेने हेतु समझाईश दी जायेगी।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply