Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, दो मकानों में लगी आग

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, देवास। गुरुवार को दोपहर के समय पंडित रवि शंकर शुक्ल नगर में स्थित दो मकानों में पेड़ की डाली के कारण हुए हाईटेंशन लाइन में फाल्ट से आग लग गई। हवा के चलते हाईटेंशन लाइन पर पीपल के पेड़ की डाली गिर गई थी। जिसके चलते उस में फाल्ट हुआ और दो घरों के ऊपर प्लास्टिक के चद्दर लगे हुए थे। जिन्होंने आग पकड़ ली। सूचना मिलते ही दमकल वाहन मौके पर पहुंचा, और आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि पंड़ित रविशंकर शुक्ल नगर में लक्ष्मी नारायण शर्मा व एक अन्य व्यक्ति के घर में आग लगी थी। हादसे में किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं एक मकान लंबे समय से खाली पड़ा है। फिलहाल आग से नुकसान का आंकलन नहीं हो पाया था। क्षेत्र के निवासी विकास मिश्रा ने बताया कि पीपल के पेड़ की डाली के कारण बिजली लाइन में फाल्ट हुआ और घरों चद्दरों पर चिंगारी गिरने से आग लगी थी। पार्षद शीतल गेहलोत को सूचना दी। उसके बाद मौके पर दमकल पहुंची और आग पर काबू पाया गया।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply