Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खंडवा

योजना के नाम पर भ्रम फैलाने वालों पर हो कार्यवाही

2 min read
Text Size:

खंडवा- जिले सहित प्रदेश भर में नारी सम्मान योजना के नाम पर जिस प्रकार से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा भोली भाली माता बहनों से योजना के नाम पर फार्म भरवाए जा रहे हैं और दस्तावेज प्राप्त किए जा रहे हैं इसका उन्हें कोई कानूनी हक अधिकार नहीं है। बल्कि ऐसा किया जाना अपने आप में गैर कानूनी है इसके लिए ऐसा करने वालों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाना चाहिए।
इस विषय को लेकर भारतीय जनता पार्टी विधि प्रकोष्ठ मध्यप्रदेश के प्रदेश सहसंयोजक एवं इंदौर संभाग प्रभारी अधिवक्ता देवेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने महामहिम राज्यपाल के नाम पुलिस अधीक्षक एवं जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि लाडली बहना योजना मध्यप्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश की माता बहनों के लिए लागू की गई है जिस के संबंध में समस्त दस्तावेजी औपचारिकताएं सरकारी कर्मचारियों के द्वारा पूरी की जा रही है।

ऐसे में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के द्वारा प्रदेश की भोली भाली माता बहनों को बरगलाने हेतु नारी सम्मान योजना के नाम पर किसी भी प्रकार से फॉर्म भरवाया जाना और दस्तावेजों का कलेक्शन किया जाना गैरकानूनी होकर छल और धोखाधड़ी की श्रेणी में आता है या भ्रम फैलाने का एक कुत्सित प्रयास है जिसे अभिलंब पूरे प्रदेश में रोका जाना चाहिए। क्योंकि कांग्रेस पार्टी को ऐसा कोई अधिकार नहीं है कि वह और उनके कार्यकर्ता प्रदेश की भोली-भाली माता बहनों से कथित योजना के नाम पर फार्म भरवाए और उस के माध्यम से परिवार का डाटा कलेक्शन करें। इस प्रकार के डाटा कलेक्शन और दस्तावेजों का दुरुपयोग भी किया जा सकता है।

खंडवा सहित पूरे प्रदेश भर में ऐसे कार्य को रोका जाना चाहिए और आमजन को इसके लिए जागरूक करते हुए इस प्रकार का कार्य करने वालों पर विधिक कार्रवाई की जाना चाहिए। ज्ञापन सौंपते समय जिला संयोजक मोहन गंगराड़े, जिला सह संयोजक विजय चौधरी, जिला कार्यकारिणी सदस्य रजनीश सोनी, भानु प्रताप सिंह मौर्य, संतोष गोर, जसवंत परमार, नवीन हलवे, राहुल साबले, अभिषेक मालाकार, डीडी आसवानी, शिव बारिया, गजेंद्र बर्कले, राजेश तिवारी, साकेत धात्रक व चंद्रशेखर डिंडोरे सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply