Skip to content
Friday, 23 October 2026
खंडवा

प्रदेश के धार्मिक स्थलों पर रक्तदान करने वालों से न लिया जाए वीआईपी दर्शन शुल्क

1 min read
Text Size:

खंडवा- पूरे देश में स्थित धार्मिक स्थलों में दर्शनार्थियों को भीड़ से बचने के लिए सशुल्क वीआईपी दर्शन सुविधा दी जाती है। इसी तरह भगवान ओमकारेश्वर के दर्शन करने हेतु ओमकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट एवं श्री दादाजी धूनीवाला ट्रस्ट द्वारा रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को वीआईपी दर्शन की नि:शुल्क सुविधा दी जाए। यह बात सद्भावना मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन द्वारा मंच सदस्यों की उपस्थिति में प्रदेश मुख्यमंत्री को ईमेल प्रेषित करते हुए कही।

साथ ही मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष जिला कलेक्टर को भी ज्ञापन सौंपा गया।
मंच पर निर्मल मंगवानी ने बताया कि विश्व प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर (कर्नाटक) में एवं शिरडी (महाराष्ट्र) स्थित साईं मंदिर में रक्तदाताओं को इस तरह की नि:शुल्क वीआईपी दर्शन सुविधा प्रदान करने से जहां एक ओर रक्तदान के प्रति जागरुकता तो आएगी साथ ही रक्त की उपलब्धता बढऩे से रक्त की कमी से होने वाली मौतों को भी रोका जा सकता है।

इस तरह की सुविधा मध्यप्रदेश के भी सभी धार्मिक स्थल पर शुरू की जाए।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply