Skip to content
Saturday, 24 October 2026
राष्ट्रीय

साक्षी के कातिल साहिल की तीन दिन पुलिस कस्टडी बढ़ी, पूछताछ में गुमराह कर रहा आरोपी

1 min read
Text Size:

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 16 साल की लड़की की चाकू मारकर हत्या मामले में दिल्ली पुलिस ने साहिल को आज कोर्ट में पेश किया, कोर्ट ने आरोपी साहिल की पुलिस हिरासत 3 दिन के लिए बढ़ा दी है। आपको बता दें कि आरोपी साहिल को गुरुवार को रिमांड खत्म होने पर दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था, कोर्ट ने आरोपी की पुलिस हिरासत तीन दिन के लिए बढ़ा दी है। याद रहे दिल्ली पुलिस ने आरोपी साहिल को सोमवार को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था। इसके बाद मंगलवार को कोर्ट में पेश किया था, कोर्ट ने आरोपी को दो दिनों की पुलिस कस्टडी में भेज दिया था। आरोपी पुलिस पूछताछ में गुमराह कर रहा है।

254 Views
What do you think?

Leave a Reply