Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खंडवा

मुख्यमंत्री से सम्मानित होने के पश्चात खंडवा पहुंची अनि जैन का परिवार व समाज जनों ने किया जोरदार स्वागत

1 min read
Text Size:

खंडवा :- नगर एवं जैन समाज के लिए गौरव की बात है कि एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में अनी राजेश जैन ने पूरी लगन के साथ पढ़ाई करते हुए परीक्षा में मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि अनि जैन की इस उपलब्धि पर जैन समाज में हर्ष व्याप्त है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनी जैन का स्वागत अभिनंदन करते हुए  शिक्षा के क्षेत्र में और ऊंचाइयां प्राप्त करने का आशीर्वाद और शुभकामना दी ।

मुख्यमंत्री से सम्मानित होने के पश्चात रात्रि 11:00 बजे खंडवा पहुंचने पर पूरे परिवार के साथ जैन समाज ने भी ढोल ढमाकों के साथ अनी का स्वागत करते हुए शुभकामना दी। परिजनों ने टीका लगाकर पुष्प माला पहनाते हुए मिठाई खिलाकर अनि स्वागत किया। वहीं  समाज जनों के साथ अष्टविनायक  अकादमी एवं बैंस स्कूल के संचालक कपिल चौधरी, प्राचार्य जयंती चौहान ,एकेडमी के संचालक सचिन गोरे  के  साथ ही समाज के सचिव सुनील जैन, पवन रावका ,अमर ,पीयूष लोहाडीया, प्रदीप रावका   अजय लोहाडिया, संजय गदिया, जितेंद्र लुहाडिया, भरत छाबड़ा सहित स्नेही जनों ने अनी का जोरदार स्वागत किया

138 Views
What do you think?

Leave a Reply