Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खंडवा

वन मंत्री कुंवर विजय शाह ने विधायक निधि से क्षेत्र को दी सौगात

2 min read
Text Size:

खंडवा/हरसूद :- विधानसभा क्षेत्र में लगातार विकास की गंगा बह रही है। कांग्रेस कार्यकाल में हरसूद विधानसभा क्षेत्र पूरी तरह पिछड़ा होकर विकास कार्यों से अपेक्षित था। यहां ना सड़के थी, ना बिजली, ना पानी की व्यवस्था। विगत 35 वर्षों से हरसूद की कमान मंत्री व क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ कुंवर विजय शाह ने संभाली है तब से हरसूद विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव का कायाकल्प हुआ है। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में सड़कों के साथ बिजली एवं पानी की व्यवस्था की गई है। साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य हुए हैं।

गांव में और पानी की सुविधा के लिए हरसूद विधानसभा के  विधायक कुंवर विजय शाह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के 17 ग्रामों को अत्याधुनिक मोटर पंप युक्त टैंकर पेयजल वितरण हेतु वितरित किए। यह टैंकर अत्याधुनिक तकनीक से बने हैं जिसमें छोटे-मोटे आगजनी को काबू करने के लिए मिनी फायरफाइटर लगाया गया है। विगत दिनों सुहागी में लगी आंख से आदिवासी परिवारों के मकान जल गए थे। इसलिए इस प्रकार की घटना पुन: क्षेत्र में ना हो इस हेतु मंत्री कुंवर विजय शाह  ने अपनी विधायक निधि से अत्याधुनिक टैंकर जोगी बेड़ा के एक कार्यक्रम में वितरित किए जिसमें मोटर पंप के साथ फायरफाइटर भी लगा है ।

142 Views
What do you think?

Leave a Reply