Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खंडवा

सूर्य ने फिर उगली आग, पारा 41.5

2 min read
Text Size:

खंडवा- तीन चार दिनों से एक सा तापमान होने के बाद सूर्य ने एक बार फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। 40 के आसपास पहुंच पारा पिछले तीन दिन से 40 डिसे के आसपास मंडरा रहा है। अचानक बढ़ी गरमी से लोग बेहाल हैं बावजूद इसके बाजार में शादियों की खरीदी का जोर बना हुआ है।  पारा 41.5 डिसे पार था जिसके कारण दोपहर बाद शहर की सड़के सुनी नजर आई हालांकि शाम को सूरज ढलने के बाद रौनक देखी गई।

मई माह के खत्म होते होते सूरज की तपन व जमीन से निकल रही गर्मी से आम आदमी की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। दिन के साथ-साथ अब रातें भी गर्म होने लगी है। दिनों दिन बढ़़ रहे तापमान से लोगों का जनजीवन प्रभावित होने लगा है। सुबह होते ही सूरज की तेज तपन व गर्मी की चुभन लोगों को घरों से निकलने नहीं दे रही।

पंखा, कूलर, एअर कंडीशनर भी भीषण गर्मी के  आगे फीके नजर आ रहे हैं। एक ओर तो गर्मी व धूप से बचने के लिए लोग चश्मा, टोपी व रुमाल का उपयोग कर रहे हैं वहीं गला तर करने के लिए लोग शीतल पेय का सहारा ले रहे हैं। पिछले माह से ही पारे में उछाल था जो बदस्तुर बना हुआ है।

227 Views
What do you think?

Leave a Reply