Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खंडवा

एंटी माफिया अभियान : चार के अवैध मकान तोड़े

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, खंडवा। एंटी माफिया अभियान के तहत जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने कड़ी कार्रवाई करते हुए चिन्हित गुंडे, बदमाश और माफियाओं के अवैध और अतिक्रमण किए निर्माण पर बुलडोजर चलाया है। वहीं कार्रवाई के साथ ही चेतावनी दी गई है कि एंटी माफिया अभियान जारी रहेगा। शहर में बुधवार को पुलिस व प्रशासन के अमले ने गुंडे-बदमाशों के चार मकान ध्वस्त कर दिए। औलादों की गलत राह के कारण गरीब परिवार वाले बेघर हो गए है। वे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से कहते रहे कि, आप तो हम गरीबों को कुचल दो। सरकार इतनी अंधी हो गई कि बड़े-बड़े गुंडे और माफिया नहीं दिखते है। कार्रवाई के लिए सबसे पहले टीम रामेश्वर टेकड़े पर पहुंची। यहां पर टेकरे पर स्थित आदतन अपराधी चांद पिता रमजान के मकान पर जेसीबी जाने का रास्ता नहीं था। ऐसे में निगम व राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने हथोड़े चलाकर दीवारे तोड़ दी। इस दौरान एसडीएम अरविंद चौहान, सीएसपी पूनमचंद यादव, टीआई ब्रजभूषण हिरवे, रामेश्वर चौकी प्रभारी रणवीरसिंह समेत आला अधिकारी मौजूद थे। इसके बाद टीम ने बंगाली कॉलोनी व अहमदपुर खैगांव में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की।

सीएसपी पूनमचंद यादव ने बताया कि एंटी माफी अभियान के तहत पुलिस लगातार अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है। अपराधियों पर जिला बदर की कार्रवाई भी की जा रही है। साथ ही गुंडे बदमाशों के अवैध अतिक्रमण को तोड़ा जा रहा है। आज चार गुंडे बदमाशों के अतिक्रमण तोड़े गए हैं। पुलिस द्वारा यह अभियान लगातार चलाया जा रहा है और आगे भी ये अभियान जारी रहेगा।

130 Views
What do you think?

Leave a Reply