Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
बैतूल सुर्खियाँ हरदा

कुख्यात सागौन तस्कर की तलाश में जुटा वन अमला

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, बैतूल। जिले के जंगलों में हरदा गैंग के सक्रिय होने का खुलासा होने के बाद सीसीएफ में टीम गठित कर सर्चिंग अभियान शुरू कर दिया है। इसके साथ ही कुख्यात अंतर्राज्यीय सागौन तस्कर गोकुल विश्नोई की भी तलाश करने में वन अमला पूरी सक्रियता से जुट गया है। गौरतलब है कि गोकुल और उसकी गैंग मप्र के जंगलों से सागौन की अवैध कटाई कर पड़ोसी राज्यों में सप्लाई करते है। महाराष्ट्र, उप्र, राजस्थान समेत कई राज्यों में उसका नेटवर्क है। वन विभाग का दावा है कि गोकुल के जरिए इस अवैध कारोबार में लिप्त उसके नेटवर्क को भी ध्वस्त किया जा सकेगा।

सागौन तस्कर विष्णु पीपलोदे गिरफ्तार

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण सा. वनमंडल बैतूल अन्तर्गत ताप्ती रेंज के महुपानी जंगल से अवैध रूप से सागौन काटने की सूचना मिलने पर परिक्षत्र अधिकारी, ताप्ती पूजा नागले, प्रशिक्षु आईएफएस के द्वारा त्वरीत कार्यवाही कर विष्णु पीपलोदे उर्फ भूरा को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा सागौन की अवैध कटाई में शामिल हरदा गैंग के बारे में खुलासा किया गया। पूछताछ के आधार पर राजस्थान में अवैध सागौन खरीदने वाले आरोपी रामेश्वर सुधार को भीलवाड़ा राजस्थान से गिरफ्तार कर अवैध सागौन जप्त की गई। हरदा गैंग को पकड़ने के लिए मुख्य वन संरक्षक, बैतूल प्रफुल्ल फूलझेले वनमंडलाधिकारी, दक्षिण बैतूल विजयानन्थम टीआर भावसे एवं उपवनमंडलाधिकारी, आमला जीएल जोनवार रावसे के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई।

आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करेंगे

डीएफओ विजयानन्थम टीआर ने बताया कि दक्षिण बैतूल वनमंडल की टीम एवं वनमंडलाधिकारी, हरदा अंकित पाण्डे द्वारा गठित टीम द्वारा संयुक्त रूप से 3 बार हरदा में सर्चिंग की गई। सर्चिंग के दबाव में आकर 2 आरोपी भजन विश्नोई, दीपक भुसारे द्वारा वनमंडलाधिकारी, दक्षिण बैतूल एवं टीम के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपनी गलती को स्वीकार किया गया, दोनो आरोपियों को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। हिरासत में लिए गए आरोपियों की निशानदेही के आधार पर हरदा गैंग के मुखिया गोकुल विश्नोई एवं अन्य आरोपियों को भी पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका

टीम की कार्यवाही में प्रशिक्षु आईएफएस पूजा नागले, परिक्षेत्र अधिकारी नितिन पवार, परिक्षेत्र सहायक देवेंद्रसिंह परिहार, अभिषेक उपाध्याय, वनरक्षक सचिन राजपूत, भानुप्रताप वरखड़े, राजू पवार, विजय पीपरदे, लेखराज सिंह धाकड़, दिनेश धुर्वे और पंकज राठौर सम्मिलित रहे।

153 Views
What do you think?

Leave a Reply