Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
हरदा

भयावह हादसा…. कार में आग लगने से चार लोग जिंदा जले  

3 min read
Text Size:

 टिमरनी-करताना मार्ग पर नौसर के पास हुआ हादसा

अनोख तीर, हरदा / करताना। टिमरनी थाना क्षेत्र के ग्राम नौसर में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक ही गांव के चार लोगों की मौत हो गई है। जिनमें तीन लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। घटना सुबह साढ़े 6 बजे के आसपास की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टिमरनी की ओर जा रही कार क्रमांक एमपी-०९-जेडएन-2524 अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिसके चलते कार के अगले हिस्से ने आग पकड़ ली। इससे पहले कोई संभल पाता, आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में लिया। जिसके चलते कार में बैठे चारों लोग बाहर निकल नही सके। ग्रामीणों के मुताबिक धूं-धूं कर जल रही कार से लपटे उठ रही थीं। इस बीच कार का पिछला कांच फोड़कर अंदर फंसे लोगों को बचाने की कोशिश की। परंतु किसी को भी बचा नही पाएं। उधर, सूचना पाकर टिमरनी थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील पटेल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जिन्होंनें ग्रामीणों की मदद से सबसे पहले आग को पूरी तरह शांत किया, वहीं कार से मृतकों के शवों को बाहर निकाला। यहां से चारों शव पीएम के लिए टिमरनी भेजें। जहां पोस्टमार्टम के बाद मृतकों के शव उनके परिजनों के सुपूर्द कर दिए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में तीन पुरूष व एक महिला शामिल है। जिनमें अखिलेश पिता महेश कुशवाहा, राकेश पिता महेश कुशवाहा, शिवानी पति राकेश और आदर्श पिता गोलू चौधरी सभी निवासी ग्राम बरकला तह. टिमरनी शामिल हैं। हादसे में अपनी जान गंवाने वाले अखिलेश और राकेश दोनों सगे भाई हैं। मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कार के ड्रायवर साइड का अगला पहिया फूटे जाने के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और पेड़ से जा टकराई।

– शूटिंग करके घर जा रहे थे

मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मृत अखिलेश और आदर्श दोनों दोस्त थे। वहीं एक साथ शादी-विवाह में फोटोग्राफी व शूटिंग का काम करते थे। बीती रात भैरूंदा क्षेत्र के ग्राम दीपगांव में फोटो-वीडियो शूट करने गए थे। दूसरे दिन यानि बुधवार को भोर की पहली किरण के साथ अपने घर जाने के लिये रवाना हो चुके थे। इस बीच रास्ते में अखिलेश ने अपने भाई राकेश और भाभी शिवानी को भी कार में बैठाकर गांव आ रहे थे।

– 6 माह पहले हुई थी शादी

परिवार के करीबी लोगों से मिली जानकारी के अनुसार राकेश पेट्रोल पंप पर काम करता था। उसकी 6 महिने पहले ही शादी हुई है। जबकि अखिलेश फोटो-वीडियो शूट करने को लेकर अक्सर बाहर आजा-जाता था। इसीलिये उसने दो महिने पहले नई कार खरीदी थी। इसी कार से अपने सहयोगी आदर्श के साथ दीपगांव गया था। जहां से लौटते समय ये हादसा हो गया। इधर, घटना की खबर सुनते ही मृतक के परिवारजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

131 Views
What do you think?

Leave a Reply