Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

नल की पाईप लाईन जीर्णक्षीर्ण अवस्था में, नलों में आ रहा दूषित पानी

1 min read
Text Size:

देवास- अमृत योजना अंतर्गत डाली गई नल की पाईप लाईन जीर्णक्षीर्ण अवस्था में होने एवं नई लाईन डाले जाने को लेकर वार्ड क्रं. 15 के रहवासियों ने जनसुनवाई में आवेदन सौंपा। बाबूलाल नरवरिया ने बताया कि अमोना के शासकीय विद्यालय के सामने नट मोहल्ला के गली नंबर 12 में नगर पालिका निगम द्वारा अमृत योजना अंतर्गत पूर्व में पाईप लाईन डाली गई थी। जो अब पूरी तरह से जीणक्षीर्ण अवस्था में हो चुकी है।

इसमें गंदा पानी चला जाता है जो नल आने के समय लोगों के पीने के पानी में मिलकर आता है। जिससे रहवासियों को तरह-तरहत की बीमारी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर पूर्व में भी अवगत कराया जा चुका है, लेकिन काई निराकरण नही हो पाया। मंजू मकवाना, सुरेश मकवाना, कैलाश मकवाना, रवि, विवेक, ओमप्रकाश, अमित, राहुल आदि रहवासियों ने मांग की है कि पाईप लाईन को अतिशीघ्र बदलकर नई लाईन डाली, जिससे नलों में दूषित पानी नही पहुंचे और लोग बीमार होने से बचे।

121 Views
What do you think?

Leave a Reply