Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खंडवा

माहेश्वरी समाज ने लायन्स भोजन सेवा केंद्र पर जरूरतमन्दों को कराया भोजन

2 min read
Text Size:

खण्डवा :- माहेश्वरी समाज खंडवा द्वारा लायंस भोजन सेवा केंद्र जिला चिकित्सालय परिसर में पहुंचकर मरीजों परिजनों एवं जरूरतमंदों को भोजन कराया। नारायण बाहेती ने बताया कि माहेश्वरी समाज उत्पत्ति दिवस को धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान विभिन्न आयोजन किए जाते हैं।

इसी कड़ी में सेवा गतिविधि के तहत माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष दीपक धूत, सचिव सन्तोष राठी, महिला मंडल अध्यक्ष प्रिया जाखेटिया, सचिव नीता राठी, महिला जिला सचिव रीना गिलड़ा, पूर्व सचिव सपना काकाणी व प्रियांशी गिलड़ा, युवा संगठन के अध्यक्ष प्रियांश काकाणी, कोषाध्यक्ष केशव बाहेती, जिला युवा संगठन अध्यक्ष अभिषेक कचोलिया, सचिव हर्ष बाहेती उपाध्यक्ष विष्णु बाहेती ने लायंस क्लब खंडवा द्वारा जिला चिकित्सालय परिसर में संचालित लायंस भोजन सेवा केंद्र में पहुंचकर अपने हाथों मरीजों परिजनों एवं जरूरतमंदों को भोजन परोसा।

भोजन सेवा केंद्र पर गांधीप्रसाद गदले, नारायण बाहेती, राजीव शर्मा व राजीव मालवीय ने भोजन सेवा केंद्र की जानकारी से अवगत कराया। इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने अन्नदान को महादान बताते हुए लायन्स क्लब खण्डवा द्वारा रोगियों की भलाई के लिए जिला चिकित्सालय परिसर में गत 23 वर्षो से दोनों समय नि:शुल्क भोजन सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इस गतिविधि से जिले व बाहर से आए सैकड़ो व्यक्ति लाभान्वित हो रहे हैं।

145 Views
What do you think?

Leave a Reply