Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खंडवा

लहरों के राजा ग्रुप ने छात्रा मुस्कान को दी श्रद्धांजलि

2 min read
Text Size:

खंडवा- जिले की होनहार बेटी मुस्कान के आकस्मिक निधन पर तैराकी संघ के साथियों ने गणगौर घाट पर दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की। मुस्कान कक्षा 12 वीं की छात्रा थी। इसके साथ ही वह कई प्रकारर के खेलों में अव्वल रहकर जिले का नाम रोशन कर चुकी। बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने के दौरान उसने गलत कदम उठा लिया जिससे उनकी जान चले गई।

श्रद्धांजलि सभा में  लहरों के राजा ग्रुप के अरविन्दर सिंघ सचदेव ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमारे साथी गजेंद्र मालवे की सुपुत्री मुस्कान के आकस्मिक निधन ने सभी झकझोर दिया। मुस्कान ने कम समय में तैराकी, बॉक्सिंग, ताइक्वांडो, जूडो कराटे में जिला स्तर से राज्य स्तर तक नाम रोशन किया था।

मुस्कान का आज हमारे बीच नहीं होना बड़े ही दुख की बात है। तैराकी संघ के संजय शर्मा ने कहा मुस्कान बहुत ही होनहार छात्रा थी। बहुत कम समय में तैराकी भी सीखी, लेकिन एक गलत कदम की वजह से हम सब से और परिवार से दूर चली गई। बच्चे परिणाम बेहतर न आने पर भले ही बाहर से मुस्कराते रहते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर घुटते हैं और कुछ भी कर जाते हैं। जहां तक हो स्टूडेंट्स को महान लोगों के जीवन के बारे में जानना चाहिए, जो कई बार निराश हुए, मगर उन्होंने खुद को टूटने नहीं दिया।

176 Views
What do you think?

Leave a Reply