Skip to content
Sunday, 1 November 2026
देवास

आस्था अग्रवाल, कनक साहू का सुयश

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, खातेगांव। हायर सेकेंडरी परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार एवं स्नेहीजनों ने बधाइयां दी। नगर के स्टाइलिश हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी बोर्ड परीक्षा में एक बार फिर उल्लेखनीय सफलता अर्जित कर विद्यालय एवं नगर का नाम गौरवान्वित किया। हायर सेकेंडरी परीक्षा में बायो संकाय की छात्रा आस्था विनोद अग्रवाल ने 89.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की। इसी प्रकार मैथ्स संकाय में कनक प्रदीप साहू ने 80.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता प्राप्त की। दोनों छात्राओं को दादाजी भक्त मंडल, श्रमजीवी पत्रकार संघ, प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने बधाई दी। दोनों छात्राओं ने अपने विषय में विशेष योग्यताएं प्राप्त कर नगर व क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply