Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

भाेपाल में 4 जून को ब्राह्मण महाकुंभ के लिए घर-घर दे रहे पीले चावल से आमंत्रण

1 min read
Text Size:

 

 

खातेगांव। 11 सूत्री मांगों को लेकर मध्यप्रदेश‌‌ ब्राह्मण समाज 4 जून को भोपाल के जंबूरी मैदान में महाकुंभ करेगा। इसमें ज्यादा से ज्यादा सहभागिता के लिए खातेगांव क्षेत्र में भी ब्राह्मण समाजजन तैयारी कर रहे हैं। समाज के शैलेंद्र पुरोहित, नीलेश जोशी, हरिओम पुरोहित ने बताया कि महाकुंभ के लिए नगर और गांवों में समाजजन के घर-घर जाकर आमंत्रण दिया जा रहा है। उन्हें पीले चावल भी दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आयोजन को लेकर समाजजनों द्वारा अलग-अलग क्षेत्र में बैठकें भी की जा रही हैं। सभी समाजजन से आह्वान किया जा रहा है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में भोपाल के महाकुंभ में शामिल हों। वाहन व्यवस्था को लेकर भी अलग-अलग जिम्मेदारी दी जा रही है। जिनके पास वाहन नहीं, उनके लिए खातेगांव के डाक बंगला परिसर और दीपगंाव के मनोरमा वेयर हाउस पर गाड़ी की व्यवस्था की जाएगी।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply