Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खंडवा

सद्भावना मंच ने मुख्य डाकघर सहायक अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

1 min read
Text Size:

खंडवा- प्रधानमंत्री ने गरीब के घरों को उजाला करने के लिए उज्जवला योजना के तहत लाल किले से पूरे भारत भर में एलईडी, पंखे, ट्यूब लाइट की बिक्री 3 साल की ग्यारंटी के साथ प्रारंभ की थी। किंतु कई महीनों से इस योजना के अंतर्गत सामग्री की बिक्री नहीं की जा रही है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री की इस योजना को जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा पलीता लगाया जा रहा है।

सद्भावना मंच अध्यक्ष प्रमोद जैन के नेतृत्व में सदस्यों ने  मुख्य पोस्ट ऑफिस पहुंचकर डाकघर सहायक अधीक्षक रविंद्र भालसे को ज्ञापन सौंप शीघ्र ही पंखे, ट्यूबलाइट एवं बल्ब उपभोक्ताओं उपलब्ध कराए जाने की मांग की। इस अवसर पर मंच के जगदीशचंद्र चौरे, आनंदपाल सिंह तोमर, गणेश भावसार, चंद्रकांत सांड, सुरेंद्र गीते, निर्मल मंगवानी, राधेश्याम शाक्य, कमल नागपाल, नारायण फरकले, सुभाष मीणा आदि सहित सदस्य उपस्थित थे।

130 Views
What do you think?

Leave a Reply