Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खंडवा

दिग्विजय सिंह ने नगर निगम नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय का किया उद्घाटन

1 min read
Text Size:

खंडवा- पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह प्रदेश में आगामी चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेसी नेताओ मे सामंजस्य बनाने के लिए तीन दिवसीय खंडवा प्रवास पर पहुंचे थे। इस दौरान दिग्विजयसिंह ने नगर निगम नेता प्रतिपक्ष दीपक उर्फ मुल्लू राठौर के नगर निगम स्थित नवीन कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया। सर्वप्रथम दिग्विजयसिंह ने कार्यालय में दादाजी धूनीवाले की फोटो पर माल्यार्पण किया।

उन्होंने नेता प्रतिपक्ष एवं समस्त कांग्रेसी पार्षदों को बधाई देते हुए चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष दीपक राठौर ने उनका शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
जिला मीडिया प्रभारी प्रेमांशु जैन ने बताया कि दिग्विजय सिंह ने सभी कांग्रेसी पार्षदों को आगामी चुनाव में पूरे जोश के साथ कार्य करते हुए जमीनी पकड़ को मजबूत करने की बात कही।

साथ ही उन्होंने वन टू वन क्षेत्र की गतिविधियों को भी जानने का प्रयास किया ताकि बेहतर चुनावी परिणाम निकल सकें।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply