Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खंडवा

दिग्विजय सिंह ने जनमंच की मुहिम का किया समर्थन

1 min read
Text Size:

खंडवा- सामाजिक संस्था जनमंच द्वारा नागपुर-खंडवा-भुसावल दादाजी धाम एक्सप्रेस तथा खंडवा-सनावद ट्रेन शुरू किए जाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत मेल ट्वीट तथा पोस्टकार्ड के माध्यम से  प्रधानमंत्री और रेल मंत्री तक मांग पहुंचाई जा रही है। इसी सिलसिले में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह से जनमंच सदस्यों ने भेंट की।

जनमंच की पहल पर दिग्विजय सिंह ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने आगामी गुरु पूर्णिमा पर्व एवं श्रावण मास को देखते हुए नागपुर खंडवा भुसावल सुपरफास्ट एक्सप्रेस तथा बीड़ खंडवा सनावद ट्रेन शुरू किए जाने की मांग की। मुलाकात के दौरान उन्होंने जनमंच  सदस्यों को बताया, मैं रेलवे बोर्ड चेयरमैन से भी इस संबंध में चर्चा करूंगा।

85 Views
What do you think?

Leave a Reply