छोटे कार्यकर्ता से भी गंभीरता दिखाकर मिले दिग्विजय सिंह

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खंडवा- दिग्विजय सिंह जैसे बड़े नेता सामान्य कार्यकर्ताओं से भी रिस्पेक्ट दिखाकर गंभीरता से मिले। कार्यकर्ताओं की सलाह और समझाइश दोनों का आदान-प्रदान चला। सर्किट हाउस में एक-एक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों से बात की। उनके मन की बात भी जानी। गुटबाजी को लेकर भी दिग्गी के सामने कांग्रेसियों ने खुलकर बात रखी। नए पदाधिकारियों को लेकर भी शिकायत की गई। गौर करने वाली बात यह रही कि विधानसभा की दावेदारी करने वाले भी दावेदारी से पीछे नहीं हटे।

पत्रकारों को उन्होंने सधे हुए तरीके से जवाब दिया। एक प्रश्न जिसने पूछा उसे दूसरी बार बोलने नहीं दिया।
इधर, गौरीकुंज सभागृह में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यकर्ता सम्मेलन में ब्लॉक, मंडल, सेक्टर अध्यक्ष कांग्रेस नेताओं से चर्चा कर बैठक ली। कांग्रेसियों को उन्होंने कहा कि किसी का नाम लेकर टीका टिप्पणी ना करें। आपको बोलने का मौका दिया जा रहा है। संभलकर बोलें।

यहां पर उन्होंने यह तक कह डाला कि हमें उन लोगों का भी पता है कि रहते हैं पार्टी में और चुनाव आते वक्त दूसरी पार्टी का काम करते हैं। मतलब साफ है कि उन्हें सब पता है इससे तो यही समझा जा रहा है कि सिर्फ चुनावी बेला के समय बड़े नेताओं के आगमन पर सक्रिय होने वाले कांग्रेसियों पर उनकी नजर है। दिग्विजय सिंह ने बड़ा स्थित नेहरू पार्क में जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया। वहीं वे पूर्व मुख्यमंत्री स्व. नंदा मंडलोई के निधन पर उनके निवास पहुंचे और उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

108 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!