Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खंडवा

अवैध संचालित बसों पर परिवहन विभाग की कार्रवाई

1 min read
Text Size:

खण्डवा- परिवहन विभाग द्वारा लगातार यात्री बसों की चेकिंग आरटीओ कार्यालय के पास की जा रही है। इंदौर रूट की आने-जाने वाली बसें आरटीओ कार्यालय के सामने से ही होकर गुजरती है। एआरटीओ जगदीश बिल्लौरे अपनी टीम के साथ कार्यालय के बाहर मुस्तैद होकर यात्री बसों की चेकिंग की।

श्री बिल्लौरे ने बताया कि बसों की चेकिंग के दौरान जिन बसों में अनिमियताएं पाई गई, ऐसी यात्री बसों पर केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 की विभिन्न धाराओं जैसे वर्दी, नेम प्लेट, खतरनाक तरीके से वाहन संचालन अन्य धाराओं में कार्यवाही करते हुए 8 हजार रुपए शमन शुल्क वसूल किया गया। वहीं चालक/परिचालकों को बसों के सुरक्षित संचालन किए जाने हेतु निर्देशित किया।

यात्री बसों में सुरक्षा के मानकों जैसे स्पीड गवर्नर का उपयोग, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, ओव्हरलोडिंग नहीं करने, तेज गति से वाहन नहीं चलाने, फस्र्टड बाक्स, वर्दी पहनने एवं आपातकालीन खिडकी के पास सीट नहीं लगाए जाने, जिससे आपातकाल के समय खिडकी आसानी से खोली जा सके संबंधी समझाईश भी दी गई। चेंकिग के दौरान सभी बसों के आपातकालीन खिड़की खोलकर चैक की गई।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply