Skip to content
Saturday, 24 October 2026
देवास

गर्भ संस्कार कार्यक्रम में 200 महिलाओं का नि:शुल्क मेडिकल चेकअप कर दिया गया विशेष प्रशिक्षण

2 min read
Text Size:

देवास- ग्राम बांगर स्थित अमलतास हॉस्पिटल में गर्भ संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विधायक गायत्री राजे पवार, सीएमएचओ एमपी शर्मा व अमलतास ग्रुप चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। आयोजित कार्यक्रम में अखिल विश्व गायत्री परिवार की और से गर्भ संस्कार की उचित पद्धति से  इसकी शिक्षा एवं आवश्यकता एवं महत्वता के बारे में बताया गया कि किस तरह गर्भवती महिलाओ को इस अवस्था में खुद को एक सकारात्मक वातावरण में ढालकर उचित पोषण एवं दैनिक दिनचर्या में उचित बदलाव कर गर्भ में पल रहे बच्चे को प्रशिक्षित कर सकते है।

इस अवसर पर विधायक गायत्री राजे पवार ने चिकित्सा के क्षेत्र में अमलतास हॉस्पिटल द्वारा की जा रही जनसेवा व नवाचार की ओर जो कदम बढ़ाएं जा रहें हैं उसकी सराहना करते हुए देते हुए उपस्थित महिलाओं को अपने उद्बोधन के रूप में मार्गदर्शन दिया। वहीं अमलतास ग्रुप के चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया ने बताया किगर्भ संस्कार कार्यक्रम के माध्यम से करीब 200 महिलाओं का नि:शुल्क सोनोग्राफी, सीटी स्कैन, ब्लड चेक आदि मेडिकल टेस्ट किए गए हैं। साथ ही उन्हें बताया कि किस तरह का पौष्टिक आहार लेना चाहिए, ताकि बच्चे की जो ग्रोथ ठीक से हो सके। साथ ही नौ महीने के दौरान उन्हें किन बातों का विशेष ध्यान रखना हैं, इस विषय पर भी बताया गया।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply