Skip to content
Saturday, 24 October 2026
खंडवा

शासकीय स्कूल गुड़ी की छात्रा माही को सफलता

1 min read
Text Size:

खण्डवा- जिले के शासकीय स्कूल जहां एक और विषय शिक्षकों की कमी से जूझ रहें हैं। उसके बावजूद यहां अध्ययन कर रहे बच्चें अच्छे परिणाम प्राप्त कर स्कूल व परिवार का नाम रोशन कर रहे हैं। जिले के ग्राम गुड़ी शास विद्यालय की बालिका माही हिरवे पिता राजकुमार हिरवे ने कोचिंग के बिना मेहनत व लगन से पढ़ाई कर 12 वीं कला संकाय में 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित की है। माही ने सभी विषयों में डिस्टिंशन प्राप्त कर अपने माता पिता, शाला और ग्राम का नाम रोशन किया। माही का सपना आईएस बनने का है जिसके लिए वह पूरी तरह केंद्रित होकर अध्ययन कर आगे बढ़ रही है। छात्रा की सफलता पर परिजनों सहित शाला परिवार ने शुभकामनाएं दी है।

89 Views
What do you think?

Leave a Reply