देवास। नोटबंदी से लेकर भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपनी बात रखते हुए कहा कि देवास बैंक नोट प्रेस के नाम से जाना जाता है। मोदी जी जब भी जापान जाते हैं कुछ ना कुछ नया करके आते हैं। 2016 में उन्होंने जापान से मुस्कुराते हुए ताली बजाते हुए घोषणा की थी के देश में 500 और 1000 रुपये के नोट बंद किए जाते हैं। अब फिर जापान गए हैं इस बार उन्होंने 2000 रुपए का नोट बंद कर दिया। नोटबंदी के पीछे तर्क दिया था कि भ्रष्टाचार समाप्त होगा, काला धन समाप्त होगा, आतंकवाद खत्म होगा। लेकिन ना तो भ्रष्टाचार खत्म हुआ, न काला धन समाप्त हूवा, आतंकवाद पर कोई लगाम नहीं है। उल्टे स्विस बैंक में 25000 हज़ार करोड़ रुपए जमा हो गए। कहां गया कि नकली नोट खत्म हो जाएंगे, लेकिन गुजरात में नकली नोट चल रहे थे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार बढ़ेगा। हमने रिजर्व बैंक के गवर्नर से पूछा कितने नोट डिसट्राई किए गए। उन्होंने इसका जवाब नहीं दिया। बल्कि यह कहा कि 99.78 पर्सेंट नोट वापस आ गए। इसका मतलब है कि फेक करंसी भी वापस आ गई। मप्र की शिवराज सिंह सरकार पर बात करते हुए श्री सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान देवास में दो-दो बार सार्वजनिक मंच से घोषणा कर चुके हैं कि पेकी के प्लाट पर निर्माण की अनुमति दी जाएगी, लेकिन उसका कुछ भी नहीं हुआ। मप्र पहला शहर देवासी हे जहां नजूल की एनओसी लागू की गई है। मध्यप्रदेश में बच्चों की यूनिफॉर्म, पोषण आहार मे घपला हुआ है, डंपर कांड, व्यापम भर्ती में गड़बड़ी हुई है। भर्ती के नए नियम बनाए एग्जाम लेने के लिए ब्लैक लिस्ट कंपनी को चुना गया। इसी के साथ दीपक जोशी के कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि कैलाश जोशी जैसा कोई ईमानदार नेता नहीं है दीपक जोशी का देवास में तीन कमरों का घर है। जब की शिवराज सिंह चौहान ने 2018 में अपने चुनावी फार्म भरा तो साढे नो करोड़ की संपत्ति बताई। पत्रकार वार्ता में पूर्व सांसद रामेश्वर नीखरा, पूर्व मंत्री विधायक सज्जन सिंह वर्मा, दीपक जोशी, पर्यवेक्षक लाखन सिंह यादव, प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान, जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, अशोक पटेल, कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर शर्मा उपस्थित थे।
Views Today: 4
Total Views: 116