Skip to content
Tuesday, 27 October 2026
खरगोन

पेशवाई में शामिल होने के लिए संत महात्माओं का हुआ नगर आगमन 

1 min read
Text Size:

 

विकास पवार बड़वाह – सुंदरधाम आश्रम में होने वाले 75 वे श्री विष्णुमहायज्ञ के आयोजन को लेकर प्रथम दिवस 24 मई बुधवार को नगर में निकलने वाली पेशवाई के लिए संत महात्माओ का नगर आगमन मंगलवार से प्रारंभ हो चुका है । मंगलवार शाम 5 बजे श्रीश्री 1008 श्री महंत माधवाचार्य जी महाराज (डाकोर इन्दोर खालसा) पेशवाई में शामिल होने के लिए आश्रम में पधारे । जिनका स्वागत व अगवानी महेश्वर रोड स्थित उत्सव गार्डन पर सुन्दरधाम आश्रम के व्यवस्थापक सन्त श्रीश्री 108 नारायणदास जी महाराज व आश्रम के भक्तों ने पुष्पवर्षा के साथ किया। स्वागत के बाद श्री माधवाचार्य जी महाराज सुन्दरधाम आश्रम पहुंचे। यंहा पर श्रीश्री 1008 सन्त श्री बालकदासजी महाराज ने भी उनका आश्रम में स्वागत अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है की बुधवार सुबह 8 बजे नागेश्वर मंदिर परिसर से निकलने वाली ऐतिहासिक पेशवाई में अनेकों सन्त महात्मा शामिल रहेंगे। जिनके दर्शन व आशीर्वाद लेने स्थानीय और बाहरी क्षेत्रो से सैकड़ों श्रद्धालुओं इस चल समाहरो में शामिल होंगे ।

351 Views
What do you think?

Leave a Reply