Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
खरगोन

नपा ने बाउंड्रीवॉल, सड़क व शौचालय निर्माण का किया भूमिपूजन

2 min read
Text Size:

72 लाख 50 हजार रुपए से नगर के अलग-अलग स्थानों पर होगा नवनिर्माण

अनोखा तीर, बड़वाह। नगर पालिका परिषद बड़वाह के निर्णय से नगर में अलग-अलग स्थानों पर नवनिर्माण का कार्य शुरू होगा। इस कार्य के श्रीगणेश करने के पहले सोमवार को कुछ स्थानों पर भूमिपूजन किया गया। जिसमें वार्ड क्रमांक 18 स्थित कांजीहाऊस में टीनशेड, पेवर ब्लाक, बाउंड्रीवाल का कार्य 17 लाख 50 हजार रुपए की लागत से होगा। जबकि नगर पालिका की बाउंड्रीवाल और पेवर ब्लाक 27 लाख रुपए से किया जाएगा। जिसका भूमिपूजन सोमवार सुबह किया गया। वहीं वार्ड क्रमांक 18 स्थित गोपाल लाल मंदिर में आने वाले परिक्रमावासियों के लिए दो शौचालय का निर्माण 13 लाख रुपए की राशि से किया जाएगा।

वार्ड 13 में होगा बाउंड्रीवाल और सड़क निर्माण

नगर की आदर्श कालोनी में बने त्रिनेश्वर महादेव मंदिर की बाउंड्रीवॉल का निर्माण 11 लाख 50 हजार रुपए से होगा। जबकि इस कार्य के साथ ही वार्ड 13 स्थित आरामशीन से जाट मोहल्ले को जोडऩे वाले सड़क मार्ग पर आरसीसी सड़क का निर्माण 3 लाख 50 हजार रुपए से किया जाना स्वीकृत हुआ है। उक्त निर्माण नगर पालिका के माध्यम से वार्डों में किया जाएगा। इस निर्माण के पूर्व सोमवार सुबह 11 बजे नपा सीएमओ कुशल सिंह डुडवे, नपाध्यक्ष और पार्षद रोहित चौरसिया ने विधि-विधान से भूमिपूजन किया। इस मौके पर कालोनी की रहवासी महिलाओं ने गैंती लगाकर बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए श्रीगणेश किया। जहां जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा। इस दौरान वार्ड पार्षदों के साथ कालोनी के महिला-पुरुष और युवा उपस्थित थे।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply