Skip to content
Sunday, 25 October 2026
खंडवा

निहारिका बनी स्कूल की टॉपर….

2 min read
Text Size:

 

 

खंडवा (निप्र)मेहनत और लगन से कुछ करने की तमन्ना हो तो अपने लक्ष्य को कैसे हासिल किया जाता है इसका जीता जागता उदाहरण खंडवा की बेटी निहारिका बोरसिया ने कर दिखाया है उसने अपनी मेहनत और लगन से संत फ्रांसिस स्कूल की कक्षा आठवीं में 93.66% प्रतिशत अंक लाकर अपने स्कूल ,अपने परिवार सहित खंडवा का मान बढ़ाया है स्कूल क्लास टीचर स्वाति पाटीदार ने जानकारी देते हुए बताया कि खंडवा की बेटी निहारिका बोरसिया जो कि संत फ्रांसिस स्कूल रामनगर में कक्षा आठवीं में अध्ययनरत है ने हाल ही में राज्य शिक्षा केन्द्र एमपी द्वारा आठवीं बोर्ड परीक्षा में कुल 600 में से 562 प्राप्तांक लाकर खंडवा का मान बढ़ाया है वही दूसरे स्थान तीसरे पर क्रमशः दीपिका डोके 92% प्राप्तांक 600/556, अदिति दीक्षित ने 90% प्राप्तांक 600/543 लाकर स्कूल का गौरव बढ़ाया वहीं निहारिका बोरसिया ने अपने कैरियर के बारे में बात करते हुए बताया कि उसका सपना फिलहाल अपनी पढ़ाई को लेकर हर साल अच्छे मार्क्स लाने का है और वह अपने इसी लक्ष्य को लेकर कड़ी मेहनत कर अपने लक्ष्य को अंजाम देगी और इसका श्रेय अपने परिवार एवं अपनी माता को देने की बात कही । निहारिका के स्कूल में प्रथम रैंक आने पर स्कूल प्राचार्य सहित स्कूल प्रबंधन में बधाइयां दी है एवं उसके उज्जवल भविष्य की कामना की।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply