Skip to content
Sunday, 25 October 2026
देवास

पटवारीयो को सीमांकन पर जाने से पूर्व तिलक लगाकर रणबांकुरों की तरह विदाई दी गई

1 min read
Text Size:

खातेगांव। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान 2 के अंतर्गत शत प्रतिशत सीमांकन के लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु खातेगाव नगर मे सीमांकन दिवस मनाया जा रहा है। तहसीलदार राकेश यादव खातेगांव ने जानकारी देते हुये बताया की खातेगांव तहसील में आज शनिवार को सीमांकन दिवस होने से अनुविभागीय अधिकारी प्रवीण प्रजापति द्वारा समस्त पटवारीयो को सीमांकन पर जाने से पूर्व ब्रीफिंग देकर तिलक लगाकर रणबांकुरों की तरह विदाई दी गई ताकि एक सकारात्मक सोच के साथ सकारात्मक परिणाम हासिल किया जा सके।खातेगाव तहसीलदार राकेश यादव के द्वारा की गई नई पहल की शुरुआत अनुविभागीय अधिकारी खातेगांव प्रवीण प्रजापति के मार्गदर्शन में 20 मई को प्रथम दिवस में लक्ष्य को हासिल करने की पूर्ण कोशिश जारी रहेगी और सीमांकन दिवस के दौरान कोई कमियां निकल कर आती है तो आने वाले समय में उसमें सुधार कर बेहतर किया जाएगा। किसानों की समस्याओं का समाधान और उनकी मदद दिन रात मेहनत करते हुए राजस्व विभाग द्वारा की जाएगी। शासन की मंशा अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आमजन को तुरंत सुविधा उपलब्ध हो इसी श्रंखला में उक्त कार्य की शुरुआत की जा रही है उक्त कार्य हेतु समस्त पटवारियों को जिम्मेदारियां सौंपी है जो प्रातः 8 बजे से तहसील कार्यालय में उपस्थित हुये।

531 Views
What do you think?

Leave a Reply