Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

लूट की योजना बना रहे 4 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार, 2 पिस्टल व 2 धारदार चाकू जब्त

1 min read
Text Size:

देवास। बीती रात सिटी कोतवाली पुलिस ने शिव शक्ति ग्राउंड में लूट की योजना बना रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसमें से एक आरोपी फरार हो गया। सीएसपी विवेक सिंह चौहान ने बुधवार को प्रेसवार्ता कर बताया कि मुखबिर की सूचना पर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के शिवशक्ति ग्राउंड मोती बंगला में कुछ लोग बैठे हुए है और सोनकच्छ में व्यापारी के यहां डकैती की योजना बना रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की और मौके से चार आरोपियों गोलू उर्फ रोहित सांखला पिता धनसिंह, निवासी बड़ोदिया खान थाना सांवेर इंदौर, नासिर पिता इलियास खान निवासी बड़ा रावला दशहरा मैदान सांवेर जिला इंदौर, सोनू उर्फ जेके पिता ब्रदीप्रसा द प्रजापति निवासी कुम्हार गली बाणगंगा इंदौर, सोहन पिता देवी सिंह गोहिल निवासी एनाबाद पीपलरावां थाना सोनकच्छ को पकड़ा है। वहीं, इनका एक साथी विजेंद्र गोहिल निवासी ग्राम ओढनी सोनकच्छ फरार है। आरोपी मिर्ची पाउडर डालकर लूट और डकैती की घटना को अंजाम देने वाले थे। इनके कब्जे से 2 पिस्टल सहित 2 धारदार चाकू और बाइक बरामद की है। आरोपियों पर पहले से ही अपराध दर्ज है।

235 Views
What do you think?

Leave a Reply