Skip to content
Thursday, 22 October 2026
सभी

हास्य नाटक “बड़े मियां दीवाने” एवम सम्मान समारोह शहीद भवन में सम्पन्न

2 min read
Text Size:

(सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट)

भोपाल शहर की रंगमंच को समर्पित नाट्य संस्था फ्लाइंग फैरीज़ का हास्य नाटक “बड़े मियां दीवाने” का मंचन शहीद भवन में हुआ इस नाटक के लेखक हैं इमरान रशीद, पवन उत्तम व फर्रुख सेयर और इस को निर्देशित किया भोपाल के जाने-माने नाट्य निर्देशक डॉ.आजम खान ने । हास्य नाटक “बड़े मियां दीवाने” ऐसे सनकी बूढ़े आदमी मीर बुलंद अली खान उर्फ मीर साहब पर आधारित है जो 80 वर्ष की आयु में भी अपने को जवान और युवा समझते हैं और अपनी प्रेमिकाओं के रहते पड़ोस में रहने वाली एक जवान खूबसूरत बच्ची से इश्क करते हैं और उसके घर शादी का प्रस्ताव भेज देते हैं ।*मुस्लिम परिवेश की वेषभूषा एवम नृत्य गायन के साथ हास परिहास ने नाटक को रोचकता प्रदान की एक घंटे तीस मिनट की अवधि के इस नाटक को नाट्य प्रेमियों ने बहुत एंजॉय किया उल्लेखनीय है कि शहीद भवन अवकाश के ही दिनों में हाउसफुल रहता है पर बड़े मियां दीवाने नाटक को देखने आए लोगो ने सीट पूरी भरी होने के कारण नीचे बैठकर और कई तो खड़े रहकर नाटक को देखते रहे नाटक में निम्न कलाकारो ने अभिनय से गुदगुदाया

नाटक बड़े मियां दीवाने की मुख्य अभिनेता-अभिनेत्रियों की कास्ट, फारुख शेख, डॉ. आज़म खान, मारिया मज़हर, वर्षा यादव, मायरा दयाल, शाहरुख खान, प्रदीप मन्द्रे, दुष्यंत तिवारी, शुभेन्द्र गुप्ता, सम्राट सोनकर, आशुतोष श्रीवास्तव, संजय पंचाक्षरी

मंच सज्जा कास्ट- गुड्डू चार्ली, फैसल, रितिक यादव, अमर

इस अवसर पर भोपाल के पांच कलाकार डॉ आज़म खान, सुनील सोन्हिया, शचींद्र श्रीवास्तव, ओम श्रीवास्तव, आर जे अनुज पाठक को एक सखा फाउंडेशन सीहोर द्वारा भोजपाल कला सम्मान 2023 से सम्मानित किया गया वहीं प्रतिभा सांस्कृतिक समिति भोपाल द्वारा एंटी हैरेसमेंट फाउंडेशन की सी ई ओ प्रतिभा शुभम चौरसिया एवम लेखक आकाश माथुर को भी भोजपाल कला सम्मान से नवाजा गया कार्यक्रम में नेशनल सिने वर्कर्स यूनियन मध्य प्रदेश के प्रदेश महासचिव मनीष श्रीवास्तव, आप पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत पटेल, एक सखा फाउंडेशन सीहोर के संस्थापक अध्यक्ष शुभम् विद्या शिवचरण चौरसिया, राजेंद्र सक्सेना, रिंकू ओझा आदि अतिथि के रुप में उपस्थित थे

143 Views
What do you think?

Leave a Reply