Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खंडवा

गुड़ी रेंज के भिलाईखेड़ा जंगल में वनविभाग और पुलिस की कार्रवाई

2 min read
Text Size:

खंडवा :- गुंडी रेंज के भिलाईखेड़ा जंगल में वन विभाग ने पुलिस फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। दोपहर तक चली कार्रवाई में 20 से ज्यादा अस्थायी मकान यानी झोपडिय़ों को हटाया गया। वन अमले को देखकर अतिक्रमणकारी भाग निकले।
परिवार में महिलाओं और बच्चों को वहीं छोड़ दिया। वन अमले ने जेसीबी की मदद से सारे टपरे तोड़ दिए। वहीं करीब 80 हेक्टेयर के जंगल को अतिक्रमण से मुक्त कराया।
बाहरी लोगों का था कब्जा
गुडी रेंज के वनाधिकारी रवि सेठ के मुताबिक, खंडवा में सबसे ज्यादा अतिक्रमण हमारे क्षेत्र के भिलाईखेड़ा जंगल में है। यहां पर बाहरी लोगों ने आकर बसाहट की। टप्पर बनाकर रहने लगे, फिर उन्होंने अपने रिश्तेदारों को बसाया। इस तरह अतिक्रमणकारियों ने यहां जंगल काटना शुरू कर दिया।
80 हेक्टेयर जमीन खाली कराई

 

80 हेक्टेयर जमीन को रहने और खेती लायक बनाने की तैयारी की जा रही थी। काफी समय से अतिक्रमण कारी यहां प्रयासरत है। लेकिन फोर्स की कमी के कारण वन अमले ने कार्रवाई नहीं की। अब पुलिस फोर्स मिलते ही शुक्रवार सुबह दबिश दी और जंगल को मुक्त कराया।
भाग निकले लोग
रेंजर रवि सेठ के अनुसार, अतिक्रमणकारी पुरूष लोगों को वन अमले की कार्रवाई की सूचना मिल चुकी थी। जैसे ही हमने दबिश दी, वे मौके से भाग निकले। इसलिए किसी भी अतिक्रमणकारी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। मौके पर सिर्फ बच्चे और महिलाएं थीं। टप्पर हटा दिए गए हंै, जंगल मुक्त कराने के लिए कार्रवाई जारी है।

133 Views
What do you think?

Leave a Reply