Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के लिए चयन ट्रायल में 20 विद्यार्थियों ने हिस्सा

1 min read
Text Size:

देवास :- संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग मप्र की वाटर स्पोट्र्स अकादमी के लिए चयन ट्रायल का आयोजन दिल्ली वल्र्ड पब्लिक स्कूल क्षिप्रा में रखा गया था, जिसमें देवास के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 20 विद्यार्थियों ने इस चयन ट्रायल में भाग लिया। मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी हेमंत सुवीर, विद्यालय प्रिंसिपल इंद्रनील बैनर्जी, क्षिप्रा संकुल प्राचार्य राजीव सूर्यवंशी, खेल युवा कल्याण विभाग देवास ब्लॉक समन्वय युनुस खान की उपस्थिति में चयन ट्रायल आयोजित हुआ।

ग्रामीण युवा केंद्र खेल प्रभारी राजेश बराना प्रजापति और कोच ओ.पी. चौहान दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के खेल अधिकारी राजीव चौहान ने जिन्होंने बालक-बालिकाओं का ट्रायल लिया। इनमें से चयनित अभ्यार्थी 15 मई को भोपाल में होने वाले चयन कार्यक्रम में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह गतिविधि विगत तीन दिनों से चल रही है। जिसमे क्षिप्रा ब्लॉक के लगभग 50 बालक-बालिकाएं भाग ले चुके है

97 Views
What do you think?

Leave a Reply