आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के खंडवा बायपास मार्ग की है। जहां वेयरहाउस के पास मोड पर आए दिन लंबा जाम लग जाता है। जिस वजह से बायपास पर वाहनों की कतार लग जाती है। जिसके चलते आवागमन बुरी तरह बाधित होता है। जानकारी के अनुसार बायपास पर कोई वाहन खराब होने की स्थिति तथा नवनिर्मित कालोनी में बड़े वाहन आते-जाते वक्त व याहं स्थिति छात्रावास में शादी समारोह दौरान स्थिति ज्यादा खराब हो जाती है। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया कि वेयरहाउस और पेट्रोल पंप के बीच मोड है, जो काफी सकरा होने के कारण यहां वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ना लाजमी है। बता दें कि खंडवा बायपास मार्ग से हेवी ट्राफिक डायवर्ट होता है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली अनाज की ट्रालियां इसी मार्ग से सीधे मंडी पहुंचती है। यही वजह है कि बायपास पर दिनभर यहां तक की रात्रि में भी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। जबकि पूर्व में इतना ट्राफिक देखने को नही मिला। लगातार बढ़ रहे ट्राफिक के लिहाज से यहां सुरक्षा एवं जन-जागरूकता से संबंधी उपाय करना जरूरी है। क्योंकि इन सबके अभाव में लोग कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।
यह बात गलत है….

Text Size:
118 Views
What do you think?




