Skip to content
Thursday, 22 October 2026
भोपाल

बी.टेक. के 50 विद्यार्थी आईआईटी इंदौर में करेंगे अंतिम वर्ष की पढ़ाई

1 min read
Anokhateer editorial default
Text Size:

प्रदेश के इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के बीटेक के 50 विद्यार्थी अंतिम वर्ष की पढ़ाई आईआईटी इंदौर में करेंगे। साथ ही उन्हें आईआईटी इंदौर में एमएस (रिसर्च) एवं एमएस (रिसर्च) + पीएचडी ड्यूल डिग्री करने का भी अवसर दिया जाएगा। इसका क्रियान्वयन शैक्षणिक सत्र 2023-24 से प्रारंभ किया जाएगा।

शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालयों के नियमित शिक्षकों को आईआईटी इंदौर से अंशकालीन पीएचडी करने का अवसर दिया जाएगा, जिसे वे अपने नियमित शिक्षकीय कार्य के साथ कर सकेंगे। इससे शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालयों में शिक्षकों की कमी के परिप्रेक्ष्य में पीएचडी अवकाश की समस्या का निराकरण भी हो सकेगा। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिये आईआईटी इंदौर एवं राजीव गाँधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल के मध्य एमओयू भी किया जा रहा है।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply