Skip to content
Thursday, 22 October 2026
देवास

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने श्रमजीवी पत्रकार संघ पहुंचा भोपाल

2 min read
Text Size:

पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने के लिए श्रमजीवी पत्रकार संघ की भोपाल में रैली धरना प्रदर्शन में प्रदेशभर से पहुंच रहे पत्रकार साथी

जिला अध्यक्ष आनंद गुप्ता के कुशल संचालन में देवास जिले की टीम पहुंची भोपाल

 खातेगांव l मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय अध्यक्ष शलभ भदौरिया जी के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज 1 मई अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस को पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर व्यापक पैमाने पर भोपाल शहर में रैली एवं धरना प्रदर्शन के आयोजन में मध्य प्रदेश के कोने-कोने से संगठन के प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, तहसील पदाधिकारी, ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी, बड़ी संख्या में शामिल होने के लिए भोपाल पहुंच रहे हैं l मध्य प्रदेश के देवास जिले के जिलाध्यक्ष आनंद गुप्ता जिला महासचिव चेतन राठौड़ के कुशल संचालन में देवास जिले से भी श्रमजीवी पत्रकार संघ का काफिला भोपाल पहुंच कर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग के लिए किया जा रहे आंदोलन में शामिल हो रहा है श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक इकाई खातेगांव के नवनियुक्त अध्यक्ष भाई सत्तार अली खान, वरिष्ठ पत्रकार साथी शिव रामजी यादव, श्रमजीवी पत्रकार संघ के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष प्रदीप साहू , कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, युवा संगठन प्रभारी धर्मेंद्र नाथ, सहित बड़ी संख्या में श्रमजीवी पत्रकार संघ ब्लॉक खातेगांव के साथी भोपाल पहुंचे। इस अवसर पर आज अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर आयोजित पत्रकार सुरक्षा कानून को लेकर राष्ट्रीय कबीर लोक गायक संत देवराज नागर ने पत्रकारों के हित को ध्यान में रखते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून जो कि इस समय की आवश्यकता है तो लागू किया जाने के समर्थन में अपनी बात रखी और सरकार में बैठे जिम्मेदार लोगों से आव्हान किया कि पत्रकारों की सुरक्षा को देखते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून शीघ्र लागू किया जाए।

 

97 Views
What do you think?

Leave a Reply