Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
खरगोन

परशुराम जयंती के अवसर पर विप्र बंधुओं ने निकाली शोभायात्रा

2 min read

विकास पवार बड़वाह- परशुराम जयंती के अवसर पर विप्र बंधुओं द्वारा शहर में नो दिवस तक मनाए जा रहे महोत्सव का रविवार देर शाम को समापन हुआ। ढोल-धमाके के साथ नगर में शोभायात्रा निकली गई। जिसका जगह-जगह स्वागत सत्कार हुआ। जय जय परशुराम की गूंज नगर में रही।शोभायात्रा में भजनों पर समाजजन थिरकते नजर आए।इस दौरान यात्रा का माहौल भक्ति से सराबोर रहा। यात्रा की शुरुआत शाम 6:00 बजे शीतला माता मार्ग स्थित नागेश्वर मंदिर परिसर से हुई। जो नगर के झण्डा चौक, एमजी रोड़,मेन चौराहा और जयस्तंभ चौराहा से गुजरी। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह तोमर,अंजुमन कमेटी,नपा परिषद सहित अनेक सामाजिक व धार्मिक संगठनों द्वारा यात्रा का स्वागत सत्कार किया गया। यात्रा में पुरुष वर्ग पीले कुर्ते पर केसरिया दुपट्‌टे धारणकर मस्तक पर चंदन का तिलक लगाए हुए थे।वही बालिकाएं पगड़ी बांधकर ध्वजा लहराई रही थी। महिलाओं की भी वेशभूषा शोभायमान थी। और कीर्तन करते चल रही रही थी। वही पीछे भगवान परशुराम के स्वरूप में जीवंत झांकी नगर में आकर्षण का केंद्र रही । सुसज्जित बग्गी पर संत श्री जगतगुरु माउली सरकार भी विराजमान थे। नर्मदा रोड होते हुए हाउसिंग बोर्ड कालोनी स्थित विवेकानंद स्कूल में यात्रा पहुंची। महाआरती के पश्चात भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ। सभी समाज बंधुओं ने प्रसादी ग्रहण की। और इसी के साथ जयंती महोत्सव का समापन हुआ। समाज अध्यक्ष सुरेंद्र पंड्या द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। यात्रा के पूर्व समाज की शैक्षणिक प्रतिभाओं और विप्र विभूषण सम्मान समारोह का आयोजन हुआ।

हरे राम राम राम हरे हरे करते प्रतिदिन निकली प्रभात फेरी...

 

महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह 6 बजे नगर में विप्र बंधुओं द्वारा हरे राम राम राम हरे-हरे के उद्घोष करते हुए प्रभात फेरी निकाली। अध्यक्ष श्री पंड्या ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में 9 दिवसीय महोत्सव की शुरुआत 22 अप्रैल परशुराम जन्मोत्सव से हुई । इसके बाद 23 अप्रैल से 28 अप्रैल तक सुबह 6 बजे नगर के विभिन्न मंदिरों से प्रतिदिन प्रभात फेरी समाजजनों द्वारा निकाली गई। 26 अप्रैल को विवेकानंद विद्या विहार स्कूल में समाजजनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। 27 अप्रैल को सर्व ब्राह्मण महिला मंडल की सदस्यों द्वारा भजन, गीत आदि कार्यक्रम किए गए।

170 Views
170 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply