Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
बैतूल

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से दो की मौत, पांच घायल

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, बैतूल। जिले के भैंसदेही इलाके में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक महिला और युवती की मौत हो गई। मृतकों का भैंसदेही सीएचसी में पीएम करवाया गया। घटना शनिवार रात बेलधाना मार्ग पर हुई। जब ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया गया है कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर एक ही परिवार के सात लोग भैंसदेही से रिंगधाना जा रहे थे। इस बीच देवतलाई मोड़ पर चोपनी बेलढना मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ट्रैक्टर में सवार नापी पति शुखराम कासदेकर निवासी रिंगढना 58 वर्ष और संगीता पति स्व दीपक मोरकर 20 वर्ष तोरवाड़ी की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी जयंत मर्सकोले ने बताया कि शनिवार की रात्रि चोपनी मार्ग पर ट्रैक्टर पलटने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस दल मौके पर पहुंचा था। यहां दो लोग मौके पर ही मृत मिले। बाकी सवारों को मामूली चोट आई है। जिनको प्राथमिक चिकित्सा के बाद छुट्टी दे दी गई। मृतकों के शव मौके से भैंसदेही भिजवाए गए। जिनका पीएम करवाया गया। बता दें, कि मृतिका का परिवार टेक्टर से भैंसदेही से रिंगढना जा रहे थे। जिसमें एक ही परिवार के 7 लोग बैठे थे। आसपास के ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर शवों को बाहर निकाला। इनमें मृतक संगीता महाराष्ट्र के अमरावती जिले की रहने वाली थी। वह काम करने रिंगढाना आई हुई थी।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply