Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
बैतूल

एक दिन की बारिश में 10 पॉइंट बढ़ा सतपुड़ा डेम का लेवल

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, बैतूल । पहाड़ी क्षेत्रों में रूक-रूककर झमाझम बारिश का दौर जारी है। इससे तवा नदी चल पड़ी है। नदी, नालों का पानी डेम में आने लगा है। इससे सतपुड़ा डेम का लेवल लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को जहां डेम का लेवल 5 पॉइंट बढ़ा था। वहीं रविवार को लेवल 10 पॉइंट बढ़कर 1430.60 फीट पर जा पहुंचा है। पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों जिस तरह बारिश हो रही है। उससे ऐसी सम्भावना लग रही है जैसे डेम का लेवल 5 मई तक 1431 फीट पार कर जाएगा। अमूमन यह लेवल बारिश के समय रहता है। लेकिन पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश के चलते डेम का लेवल हर साल की अपेक्षा इस साल अप्रैल माह में कहीं ज्यादा है। जानकार बताते हैं कि जून माह में सतपुड़ा डेम का लेवल 1429 फीट मेंटेन किया जाता है। जबकि अप्रैल माह के आखिरी में सतपुड़ा डेम का लेवल 1430.60 फीट है। अच्छी बारिश हुई और तवा नदी में बाढ़ आई तो मई, जून माह में डेम के गेट खोलकर पानी छोड़ने से इनकार नहीं किया जा सकता। गौरतलब है कि सतपुड़ा डेम पहाड़ी नदी पर बना है। इसके चलते पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली बारिश का पानी सीधे सतपुड़ा डेम में पहुंचता है और इससे डेम का लेवल बढ़ रहा है। हालांकि 1432 फीट लेवल होने पर डेम के गेट खोलने की बात पावर प्लांट के जानकार कह रहे हैं। डेम के इतिहास में कभी मई माह में गेट नहीं खोले गए हैं। इस माह में डेम का लेवल घटकर 1424 फीट तक आ पहुँचता है। सतपुड़ा डेम की कुल जल भरण क्षमता 1433 फीट है। इस लेवल को 15 सितंबर के बाद मेंटेन किया जाता है। सतपुड़ा डेम तीन हजार एकड़ में फैला है।

————————–

96 Views
What do you think?

Leave a Reply