Skip to content
Wednesday, 28 October 2026
मध्य प्रदेश

क्षेत्र में आंधी-तूफान के साथ हुई ओलावृष्टि

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, बनखेड़ी। विगत 3 दिन से हो रही बेमौसम बरसात के कारण किसानों के चेहरे पर मायूसी छाई हुई है। अचानक मौसम परिवर्तन एवं तेज बारिश के चलते किसानों की मूंग फसल नष्ट होने की कगार पर पहुंच गई है। शुक्रवार को बनखेड़ी में लगातार 2 घंटे बारिश एवं शनिवार को बनखेड़ी क्षेत्र के कुछ ग्रामों में ओलावृष्टि हुई है। जिससे मूंग की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। ओलावृष्टि के कारण मूंग की फसल के पौधे में सिर्फ तना ही बचा है। तेज बरसात के कारण कुछ खेतों में पानी भरा हुआ है। जिससे किसानों की फसल नष्ट होने की कगार पर खड़ी हुई है। वहीं रविवार को भी बारिश हुई है।

इन ग्रामों में हुई ओलावृष्टि

बनखेड़ी ब्लॉक के कुछ ग्रामों में शनिवार को 10 से 15 मिनट तक ओलावृष्टि होने की खबर मिली है। जिसमें ग्राम सेमखेड़ा, जमुनिया रणधीर, आमगांव, अन्हाई सहित अन्य गांव में ओलावृष्टि हुई है। जिसके चलते किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है।

खरीदी केंद्रों पर रखा गेहूं भीगा

गेहूं उपार्जन केंद्रों पर तुलाई कार्य जारी था। बेमौसम बरसात के कारण केंद्रों पर रखी हुई किसानों की उपज गेहूं में पानी भर गया और उपज भींग गई। जिस गेहूं की तुलाई हो चुकी है, वह भी केंद्र पर रखा हुआ था जो बारिश के चलते भींग गया।

111 Views
What do you think?

Leave a Reply