Skip to content
Friday, 30 October 2026
देवास

खातेगांव नगर में श्री श्याम कला केंद्र का शुभारंभ

2 min read
Text Size:

विधायक आशीष शर्मा, सांसद प्रतिनिधि जोशी, अध्यक्ष प्रतिनिधि चौधरी, पूर्व पार्षद साहू ने फीता काटकर किया शुभारंभ

खातेगाव। शुक्रवार को नगर मे श्री श्याम कला केंद्र का शुभारंभ खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, नगर परिषद  अध्यक्ष प्नतिनिधी नररेंद्र चौधरी, निलेश जोशी सांसद प्रतिनिधि, कचरू पटेल भाजपा मंडल अध्यक्ष, प्रदीप साहू श्रमजीवी पत्रकार संघ पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद आनंद चिंतामन एवं सभी संगीत लोकप्रियतक की उपस्थिति में शुभारंभ हुआ। अतिथियों ने फीता काटकर श्याम कला केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया इस अवसर पर संगीत शिक्षक गोविंद राव, डांस शिक्षक अमित राव, महेश राव, योगेश राव, संतोष राव आदि ने अतिथियों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा एवं पंडित निलेश जोशी ने विधि विधान के साथ संगीत क्लास का शुभारंभ करते हुए कहा कि नगर में इस प्रकार की क्लासेस निश्चित ही नगर में एक नया इतिहास लिखेंगे l वर्तमान परिवेश में संगीत का दौर चल रहा है और इस दौर में इस प्रकार के अनुभवी लोगों के द्वारा किसी क्लास का शुभारंभ करना उसका संचालन करना निश्चित ही नगर के लिए गौरव का विषय है। पूर्व पार्षद प्रदीप साहू, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेंद्र चौधरी ने राव बंधुओं को बधाई देते हुए कहा कि संगीत के क्षेत्र में राव परिवार ने नगर को कई ऊंचाइयां प्रदान कराई है गत दिनों उज्जैन महाकाल लोक निर्माण के समय देश के गौरवशाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अगुवाई में शहनाई पर गोविंदराव एवं उनकी टीम ने अपनी अमिट सेवाएं दी थी। खातेगांव नगर के लिए इस प्रकार की क्लास प्रारंभ होना बहुत ही श्रेष्ठ कार्य है नगर के सभी वर्ग के लोगों को एक छत के नीचे संगीत की विभिन्न विधाओं का ज्ञान प्रदान किया जाएगा जिस विषय में जिसको रुचि है उसका प्रशिक्षण उपलब्ध है गोविंदराव एवं उनकी पूरी टीम को इस श्रेष्ठ कार्य के लिए साधुवाद l

201 Views
What do you think?

Leave a Reply