Skip to content
Tuesday, 13 October 2026
यह बात गलत है हरदा

यह बात गलत है….

1 min read
Text Size:

 

आप जो यह तस्वीर देख रहे हैं, वह शहर के खंडवा बायपास चौक का दृश्य है। जहां दिनभर एक के बाद एक वाहनों का आने-जाने का सिलसिला लगा रहता है, जो देर रात तक चलता है। इन सबके बीच यहां सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नही दिखता है। जिसके चलते लोग बेरोकटोक कभी भी कहीं से भी गाड़ी निकाल ले जाते हैं। नियमों का उल्लंघन ही अप्रिय हादसों की वजह बनता है। जानकारी के अनुसार शहर के मध्य इस चौराहें के अलावा अन्य व्यस्ततम चौक-चौराहों पर यातायात नियमों का पालन नगण्य रहता है। यहां बताना होगा कि खंडवा बायपास चौक समेत शहर के आधा दर्जन प्रमुख चौक-चौराहों पर ट्राफिक सिग्नल लगायें गए थे। जिसका उद्देश्य शहर का बेलगाम ट्राफिक को कंट्रोल में रखना था। नतीजे भी कुछ ऐसे ही मिलें, जब लोग नियमों का पालन करते दिखाई देने लगे। रेड सिग्नल और ग्रीन सिग्नल का मतलब समझने लगे। परंतु ये सब ज्यादा दिनों तक नही चला। परिणामस्वरूप शहर का यातायात फिर वही पुराने ढर्रे पर है। जिसे देखकर लोग कहना नही चूकते, कि यह बात गलत है।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply