Skip to content
Thursday, 22 October 2026
खरगोन

भगवान परशुराम जन्मोत्सव के तहत विप्र समाज निकाल रहा प्रभात फैरी 

2 min read
Text Size:

विकास पवार बड़वाह –

हर वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 

भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव विप्र समाजजनो द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है ।जिसकी तैयारी में समाज के वरिष्ठ और युवा वर्ग जुटे हुए है ।भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर विप्र समाज

ने अक्षय तृतीया पर भगवान परशुराम जी का विशेष पूजन अर्चन व हवन किया । जहा सर्व ब्राह्मण महासभा के सभी सदस्यों ने सम्मिलित होकर हवन में आहुतिया अर्पित की। जिसके बाद 22 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नगर के अलग अलग मंदिरों से प्रतिदिन सर्व ब्राह्मण समाज के महिला, पुरुष द्वारा एकत्रित होकर प्रभात फैरी निकाली जा रही है ।जिसके अंतर्गत सोमवार सुबह नगर के गोंदी पट्टी राम मंदिर ,सराफा बाजार महावीर मार्ग, पिपलगली, गणगौर घाट,गुरवा मोहल्ला से होकर तिलभांडेश्वर मंदिर, सत्तीघाटा से सत्यनारायण मंदिर तक प्रभात फेरी निकाली गई ।इस दौरान सभी हरे राम, हरे राम, राम राम हरे के उदघोष लगाते चल रहे थे ।

अब यह होंगे आयोजन —–

 परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में 26 अप्रैल को नर्मदा रोड स्थित निजी स्कूल में समाजजनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। 27 अप्रैल को सर्व ब्राह्मण महिला मंडल की सदस्यों द्वारा भजन, गीत आदि का कार्यक्रम रखा गया है। 29 अप्रैल को सर्व ब्राह्मण युवा वाहिनी द्वारा शाम 4 बजे नागेश्वर मंदिर से पूरे शहर में वाहन रैली निकाली जाएगी। 30 अप्रैल को शाम 4 बजे नागेश्वर मंदिर परिसर में समाज की शैक्षणिक प्रतिभाओं एवं विप्र विभूषण सम्मान समारोह का आयोजन रखा गया है।जिसके बाद मंदिर परिसर से शाम 5 बजे चल समारोह भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा के रूप में निकलेगा । जो नगर के विभिन्न मार्गो से होकर विवेकानंद विद्या विहार स्कूल पहुंचेगा। जहा 9 दिवसीय परशुराम जयंती महोत्सव का समापन होगा।

191 Views
What do you think?

Leave a Reply