Skip to content
Friday, 30 October 2026
बैतूल

श्री राम शिव महापुराण कथा एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर कार्यक्रम प्रारंभ

2 min read
Text Size:

आठनेर मुकेश सोनी

नगर से 15 किलोमीटर दूर ग्राम हिडली में चित्रकूट धाम से पधारे स्वामी जगतगुरु धीरेंद्राचार्य जी महाराज की अगुवाई में श्री राम शिव महापुराण कथा एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 23 अप्रैल 2023 से प्रारंभ हो गया है सर्वप्रथम जगतगुरु स्वामी धीरेद्रचार्य जी महाराज चित्रकूट धाम का ग्राम में प्रवेश होते ही ग्राम वासियों द्वारा गरिमामय पूर्ण पुष्प वर्षा कर महाराज श्री का सभी ने स्वागत एवं ग्राम में प्रवेश करवाया बड़ी धूमधाम से महाराज श्री का सभी ने पुष्टाहार एवं पुष्प वर्षा कर उनके पावन चरणों से ग्राम हिडली की धरा पूर्ण रूप से पावन एवं पवित्र हो गई है उन्होंने बताया कि महाराज श्री द्वारा भव्य कलश यात्रा की अगुवाई कर स्वयं ग्राम के सभी ग्राम देवता एवं सभी मंदिरों में विराजमान सभी देवताओं के मंदिर में पहुंचकर महाराज श्री के आदेशानुसार सभी देवी देवताओं का आवाहन कर कलश यात्रा के माध्यम से ग्राम के सभी मंदिरों में सैकड़ों माता बहनों भाइयों के अगुवाई में सभी देवी देवताओं का आह्वान कर उन्हें इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु न्योता दिया गया एवं कहा गया कि ग्राम के सभी देवी देवता एवं प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष देवी स्वरूपा शक्तियां इस कार्यक्रम में विघ्नों एवं आप सभी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहकर दिव्य शक्तियां इस कार्यक्रम को संचालित करें एवं यह कार्यक्रम 29 अप्रैल 2023 तक आयोजित किया गया है इस संबंध में ग्राम हिड़ली निवासियों द्वारा आसपास के ग्रामों सहित आठनेर नगर एवं सभी जिले वासियों से निवेदन किया गया है कि आप इस श्री राम शिव महापुराण कथा एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव कार्यक्रम में एवं जगतगुरु धीरेंद्राचार्य जी महाराज चित्रकूट धाम के श्री चरण हमारे जिले में पड़े हैं आप सभी जिले वासी नगर वासी ग्राम वासी गन उनके आशीर्वाद लेने एवं उनसे मिलने उनकी कथा सुनने के लिए सभी लोग सादर आमंत्रित हैं ऐसी सभी ग्राम वासियों ने सभी से अनुरोध किया है

142 Views
What do you think?

Leave a Reply